औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के नागा बीघा स्थित जेके स्मार्ट शॉप के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव निवासी सुधाकर कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की रात करीब आठ बजे सुधाकर कुमार उक्त दुकान से खरीदारी कर चारपहिया वाहन के पास खड़े थे। उनकी पत्नी वाहन में बैठ रही थीं जबकि वह गाड़ी के पिछले हिस्से के पास खड़े थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और पीछे से उनके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार सोने की चेन का वजन करीब 10 ग्राम था जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई गई है।

स्थान...