औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

समीक्षा बैठक की महत्वपूर्ण बातें डीएम के निर्देश पर आयोजित बैठक में योजना के आवेदनों की स्थिति, लाभुक चयन, जन समर्थन पोर्टल पर आवेदन अपलोड, सर्वेक्षण, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, बैंक ऋण, प्रचार-प्रसार और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है।

योजना से जुड़ी जानकारी प्रथम दो किलोवाट और तीसरे किलोवाट के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। एक किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने ...