Aurangabad News: सीओ को पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह अंचल में नवपदस्थापित सीओ रजनीकांत को बुधवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से परिचय लिया और क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को गति देने की बात कही। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सत्यपाल कुमार उर्फ भोला यादव, गणेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.