औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा को साहित्य सेवा में विशिष्ट योगदान देने के लिए डा राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान एवं लोक चिंतन विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। लोक चिंतन हिंदी मासिक समाचार पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार एवं विधि मंत्री संजय टाइगर के कर कमलों से उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र के द्वारा साहित्य के क्षेत्र में औरंगाबाद जिला ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य का परचम लहराया है। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश...