औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: रफीगंज के अहमदपुर झिकटिया मे उर्स कमेटी के द्वारा हजरत सय्यदाना अब्दुल समद शाह का सालाना उर्स मुबारक को लेकर कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया। मंच का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डा. गुलाम शाहिद, जिप सदस्य विकास कुमार, वार्ड पार्षद नूरूल होदा खान, पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव, लक्खू खां, डा. तुलसी यादव, शाहजादा शाही, महफूज आलम, मो. राजा, मो. सुहैल, योगेंद्र यादव, तजमूल खान, मुजाहिर मुस्तफा खां, मो. साहिब, शम्मू खां, इस्तेयाक फरहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंच का संचालन मो. शकील ने किया। अतिथियों एवं कलाकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मो. शकील, लक्खू खां ने बताया कि यह लगभग छह सौ साल पुरानी मजार है और हर साल उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सोनू खां, इसरार अंसारी, ...