औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव से शिकायत की है। महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 4 अक्टूबर को गांव के चार लोग उसके घर में घुस गए और पति को पकड़कर गमछे से उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद आरोपितों ने पति के सामने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपितों ने शिकायत करने पर धमकी दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने संबंधित थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...