Aurangabad News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 57 हजार रुपए
औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी अवजीत कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 57433 रुपए की निकासी कर ली। पीड़ित ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर की शाम वह दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गए थे। सामान लेने के बाद उन्होंने दुकानदार को ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल से रुपए ट्रांसफर नहीं हो सके। इसके बाद बैंक खाते की जांच करने पर 57433 रुपए की निकासी का पता चला। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर अपराध के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.