Aurangabad News: सहयोग शिविर में समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा आज
औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड की अमझर शरीफ पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु 1 सितंबर को एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हसपुरा मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित होगा। सोमवार को शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया पम्मी कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: आज गया में 28 स्थानों पर सहयोग शिविर, अधिकारी प्रतिनियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.