Aurangabad News: ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- बेलवां गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला Aurangabad News: आत्महत्या की आशंका दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलवां गांव में ससुराल आए 35 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह पेड़ से लटका हुआ मिला। शव गांव से दक्षिण स्थित एक मुर्गी फार्म के बगल में सीरीस के पेड़ से लटका था। मृतक की पहचान अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के खड़ासीन गांव निवासी काजर प्रजापति के पुत्र संतोष प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष प्रजापति की ससुराल बेलवां गांव में है और वह कुछ दिन पहले ससुराल आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। शनिवार की शाम वह ससुराल से निकला था। इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में लोगों की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.