औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने, जनशिकायतों का निष्पादन करने तथा मीडिया प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी डीएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। औरंगाबाद से डीएम अभिलाषा शर्मा, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, पथ निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने सीएम-क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के माध्यम से...