Aurangabad News: समाजसेवी के निधन से शोक
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा के कनाप रोड निवासी समाजसेवी शशि रंजन गुप्ता (45 वर्ष) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। कनाप रोड स्थित श्री श्री छठ पूजा समिति (डेंजर क्लब) के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे। क्षेत्र में होने वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनके निधन पर डॉ. विपिन कुमार, राम एकबाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोवर्धन सिंह, रवि कुमार और लोहा सिंह सहित कई लोगों ने शोक जताया। पूजा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और उपाध्यक्ष कवींद्र कुमार निराला ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उनके निधन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.