Aurangabad News: समय पर इलाज से बची सांप डंसे महिला की जान
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित भवानोंखाप निवासी विनोद मालाकार की पत्नी शारदा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच समाजसेवी उदय गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। परिजनों ने समय पर अस्पताल पहुंचाने और सहयोग के लिए समाजसेवी उदय गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.