Aurangabad News: सभी वार्डों में लगेंगी तीन हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट
औरंगाबाद, अगस्त 14 -- Aurangabad News: दाउदनगर नगर पर्षद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में नप सभागार में हुई। बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व की बोर्ड बैठक तथा 15 और 25 जुलाई को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गई। शहर में योग भवन निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3 करोड़ 21 लाख 46 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। ईओ ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि योजना के तहत शहर में 3 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी है। बैठक का संचालन स्थायी समिति सदस्य जय गोविंद प्रसाद ने किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद कमला देवी, स्थायी समिति सदस्य डॉ. केद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.