Aurangabad News: सतनदिया में चार अवैध भट्टियां ध्वस्त
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के सतनदिया में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर रखे लगभग 10 हजार लीटर जावा महुआ को विनष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब भी बरामद की। इसके अलावा घटनास्थल से तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। कंचनपुर थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बरामद सामग्री को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.