Aurangabad News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- दो युवकों की मौत से गांवों में मातम Aurangabad News: चंदन और मंटू के परिजनों की चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल, मां-बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल फोटो- 26 अक्टूबर एयूआर 12 कैप्शन : चंदन और मंटू का शव गांव पहुंचने पर विलाप करते परिजन नवीनगर, संवाद सूत्र। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के दारलीपारी के पास शनिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग में झुलसकर नवीनगर प्रखंड के दो युवकों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह चंदन यादव और मंटू यादव का शव उनके गांव पहुंचा तो गिरधर बिगहा और बुधन बेला बिगहा में मातम पसर गया। दोनों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। टंडवा थाना क्षेत्र के गिरधर बिगहा निवासी चंदन यादव की मां ललिता देवी और बहन चंदा कुमारी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.