औरंगाबाद, जुलाई 2 -- Aurangabad News: पौथू थाना क्षेत्र के भतारी मोड़ के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही दो चचेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। मृतकों की पहचान नरौली गांव निवासी रुस्तम अली की 14 वर्षीय पुत्री आशिया परवीन और मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री सरवरी परवीन के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि दोनों किशोरियां बराही से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान भतारी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा; एनएच 333 पर आकर मिलती हैं कई लोकल सड़कें,नहीं किए गए हैं दुर्घटना रोधी उपाय टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्...