Aurangabad News: सड़क हादसे के बाद जाम व तोड़फोड़ मामले में 60 अज्ञात पर प्राथमिकी
औरंगाबाद, जुलाई 6 -- Aurangabad News: भताड़ी मोड़ पर दो किशोरियों की मौत के बाद हुआ था प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज के भताड़ी मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौत के बाद हुए सड़क जाम और तोड़फोड़ मामले में पौथू थाना पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
मामले का विवरण थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 2 जुलाई की सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव निवासी रुस्तम अली की पुत्री अशीया प्रवीण एवं रियाजुद्दीन अंसारी की पुत्री अफसरी प्रवीण की मौत हो गई थी। दोनों किशोरियां ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थीं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
पुलिस कार्यवाही पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.