Aurangabad News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पौथू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की पहचान 58 वर्षीय कोशिला देवी के रूप में की गई है। उनके पुत्र अजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी में अजय कुमार ने बताया है कि 20 अक्टूबर को उनकी मां कोशिला देवी घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और उनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मां सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को इलाज के लिए दाउदनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.