औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: एसएच-68 पर अलग-अलग जगह हुईं घटनाएं, एक युवक की पहचान में जुटी पुलिस गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र में एसएच-68 पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना उपहारा थाना क्षेत्र के वात्सल्य विहार पब्लिक स्कूल के पास हुई। यहां सड़क किनारे खून से लथपथ मिले युवक को पुलिस ने गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया। घायल की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप गांव निवासी आस कुमार के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पैदल जा रहे धर्मेंद्र को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। दूसरी घटना तुलसी बिगहा गांव के समीप हुई। यहां सड़क दुर...