Aurangabad News: सघन छापेमारी में चार आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टंडवा निवासी श्याम विहार चौधरी के पुत्र पिभुन कुमार, घोरहत निवासी घनश्याम तिवारी के पुत्र पप्पू तथा रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीहा तिलौथू निवासी दरोगा पाल के पुत्र कमलेश पाल को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सहार निवासी धीरज कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.