औरंगाबाद, जुलाई 6 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दाउदनगर प्रखंड के पंचायत संसा एवं पंचायत गोरडीहां में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने बताया कि शिविर में करीब 30 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पात्र लाभुकों को जांच के बाद कई योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर की 41 पंचायतों और नगर निकायों के 38 वार्डों में आज सहयोग शिविर, तैयारी पूरी उन्होंने बताया कि गोरड...