Aurangabad News: संडा पशु मेला से किसान की बाइक चोरी, प्राथमिकी
औरंगाबाद, जुलाई 4 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा पशु मेला से शुक्रवार को एक किसान की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद खुशियालपुर गांव निवासी मिथिलेश मेहता के आवेदन पर कुटुंबा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह बकरी बेचने के लिए संडा पशु मेला गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक मेला परिसर में खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि मेला परिसर और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा बाइक चोरी का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.