Aurangabad News: श्रीबाबू की 139वीं जयंती पर पटना में समारोह
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई है। पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पिछले 26 वर्षों से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य श्रीबाबू के त्याग, दूरदर्शिता और बिहार के नवनिर्माण में उनके योगदान को याद करना तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: श्रीबाबू ने उद्योगों का जाल बिछाकर बिहार को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.