Aurangabad News: शिक्षिका के निधन से शिक्षा जगत में शोक
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के राजकीय मध्य विद्यालय, लाला अमौना में पदस्थापित शिक्षिका रूबी कुमारी का रविवार की रात करीब 10 बजे किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्होंने भखरुआं मोड़ स्थित बाजार रोड पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन को परिवार और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। अरविंद कुमार, भोला कुमार, सोनम भारती आदि शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षिका को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.