Aurangabad News: शिक्षाविद् के निधन से शोक की लहर
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के देव मोड़-कुशा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् रामस्वरूप प्रसाद (40) का सोमवार की रात वाराणसी के कैंसर संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर कुमार रौशन ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और शिक्षा प्रेमियों ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में कामेश्वर यादव, विजय कुमार गोप, सोनू यादव, बलिंद्र यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लम्बू यादव, पारस ठाकुर, आनंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुरेश चौधरी, देव नंदन यादव और उनके पुत्र पुरुषोत्तम यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.