Aurangabad News: शिक्षकों के लिए सोलर पैनल योजना का शिविर आज
औरंगाबाद, अक्टूबर 29 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिक्षकों को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को चिल्हकी उच्च विद्यालय में शिविर लगेगा। इसमें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सरकारी अनुदान और सोलर पैनल लगवाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। डीडीसी के निर्देश पर आयोजित शिविर में प्रखंड में पदस्थापित शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिविर के संचालन के लिए प्रखंड के कार्यपालक अभियंता और बीइओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और जेई सहयोग करेंगे। बीइओ को शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी योजना के लाभ, आवेदन और सोलर पैनल अधिष्ठापन से जुड़ी जानकारी देंगे। शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.