Aurangabad News: शिकायत के बाद घुंडा गांव में विद्युत तार की समस्या दूर
औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुटुंबा प्रखंड के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुंडा गांव में विद्युत तार से संबंधित समस्या का जिला प्रशासन ने समाधान करा दिया है। इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया गया था। शिकायत सामने आने से पहले ही मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर विद्युत विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। अधिकारियों ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जा रही है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.