औरंगाबाद, अक्टूबर 29 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना की पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वाहन मालिक अभिषेक कुमार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से गिरफ्तार किया है। वह लोहता थाना क्षेत्र के विद्यापतिपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक कुटुंबा थाना में दर्ज शराब से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपित है। इस मामले में पुलिस ने उसके वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान वह वाहन छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...