औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के मस्तलीचक गांव से पुलिस ने शराब बिक्री के मामले में फरार आरोपित सरोज यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को उसके घर से पकड़ा गया। उसके खिलाफ अवैध शराब की बिक्री से संबंधित मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपित के खिलाफ ओबरा थाने में करीब दस मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध शराब निर्माण, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...