Aurangabad News: शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोग गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। शराब पीकर गांव में हंगामा करने के आरोप में हसपुरा थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रतनपुर गांव निवासी बीरेन्द्र राम और सबूरी बिगहा गांव निवासी विनोद साव शामिल हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दोनों लोग शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.