औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के करहारा गांव निवासी बसंत कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ टीवीएस राइडर बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को बोरे में सामान ले जाते देखा। संदेह होने पर बाइक रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान बोरे से 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...