Aurangabad News: शराब के साथ तस्करी का आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। उपहारा थाना पुलिस ने हमीदनगर गांव में छापेमारी कर 12 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही देवन चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि युवक पर लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त रहने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.