औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव निवासी मनोज महतो के 23 वर्षीय पुत्र शनि कुमार की रहस्यमय मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

हत्या का कारण शनि की हत्या उसकी पत्नी पल्लवी कुमारी ने ही की थी। पुलिस ने घटना के करीब एक महीने के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पल्लवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पल्लवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को उसे थाने बुलाकर गहन पूछताछ की गई। शुरुआत में वह बचने का प्रयास करती रही, लेकिन साक्ष्य सामने आने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद यूडी केस में उसका नाम जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार पल्लवी ने बताया कि हत्या करने का उसका उद्देश्य नहीं था। 4 जुलाई को श...