औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के नए गेट का उद्घाटन मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने न्यायालय के गेट पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार के प्रयास से व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के सूचना पट्टों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नए स्वरूप में ये आकर्षक और सुंदर दिख रहे हैं। इस कार्य के लिए जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, लोक अभियोजक अजय कुमार, सरकारी अधिवक्ता बृजा प्रसाद और जिला अभ...