औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: रफीगंज के विशम्भरपुर मध्य विद्यालय परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं और शिवयोगियों ने अवधूत शिवानंद बाबा की तस्वीर के समक्ष धूमधाम से पूजा-अर्चना की। बुधवार को गुरु पूजन, गुरु खंड पाठ, साधना, भजन, नौ कन्या पूजन, बाल भंडारा और रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को रुद्राभिषेक और सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा को लेकर शहर के रेलवे परिसर स्थित डिहवार स्थान में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बालेश्वर घाट सत्संग आश्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक ललन प्रसाद स...