Aurangabad News: विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल कर दी जानकारी
औरंगाबाद, नवम्बर 24 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन द्वारा आगजनी की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल अग्निशमनालय, दाउदनगर की ओर से विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित किया गया। इस दौरान पांच स्थानों पर पहुंचकर लोगों को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। अलग-अलग स्थानों पर संबंधित संस्थानों और लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने, तत्काल बचाव उपाय करने तथा अग्निशमन विभाग को सूचना देने के तरीके बताए गए। प्रधान अग्निक प्रेम कुमार साह, प्रधान अग्निक चालक मोनू कुमार, अग्निक राजन कुमार साह और राहुल कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.