औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: हसपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाकर मारपीट सहित विभिन्न मामलों में नामजद सात आरोपियों को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के तहत धमनी गांव से गिरफ्तार चुन्नू कुमार को बाल सुधार गृह गयाजी भेज दिया गया है। वहीं अन्य छह आरोपियों को बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद दाउदनगर जेल भेज दिया गया। ​थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया धमनी गांव के सुबोध कुमार, जमाल बिगहा निवासी कृष्णा यादव, अहियापुर गांव के एनबीडब्ल्यू वारंटी अरविंद कुमार तथा हरी बिगहा निवासी गनौरी यादव, रामलगन यादव और धर्मेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: वारंटियों समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार इलाके में कानून-व्यवस्था और...