Aurangabad News: वाहन जांच अभियान में 85 सौ रुपए जुर्माना वसूला
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: माड़ीपुर धावा नदी के पास पुलिस ने की वाहनों की जांच, बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज-भदवा रोड पर माड़ीपुर धावा नदी के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों से कुल 85 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व एसआई सुधांशु चंदन ने किया। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच और तलाशी ली। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और यातायात नियमों का पालन कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.