Aurangabad News: वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का निर्णय
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: दाउदनगर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर सामुदायिक भवन में नगर अध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में 15 अगस्त के बाद नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्षों के चयन व नियुक्ति के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र में संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति बनी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती जमीनी कार्यकर्ताओं से है। वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा कर आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.