Aurangabad News: वार्ड सदस्य के निधन पर शोक
औरंगाबाद, सितम्बर 8 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के गोरडीहा पंचायत के बाबू अमौना गांव निवासी एवं वार्ड-4 के वार्ड सदस्य किशोरी साव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। निधन के बाद आयोजित शोक सभा में पूर्व मुखिया सुबोध शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दिवंगत वार्ड सदस्य के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.