औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के लहास गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर उमेश यादव की पत्नी कमीद देवी ने गांव के ही नरेश यादव, उनके पुत्र इंद्रजीत यादव, अमरजीत कुमार, संजय यादव और कलनीया कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोमवार शाम आरोपितों ने लाठी, गड़ासा और छुरे से हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए और एक के सिर में चोट लगी। अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...