औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: हसपुरा प्रखंड इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण जनजीवन और कृषि गतिविधियों पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बारिश से जहां एक ओर धान की रोपनी के कार्य में तेजी आई है, वहीं कई इलाकों के खेतों में अत्यधिक जलभराव हो जाने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

किसानों की चिंताएँ कनाप रोड स्थित कुछ हिस्सों के खेतों में हाल ही में धान की रोपनी पूरी की गई थी। लेकिन दो दिनों की लगातार बारिश से खेतों में अत्यधिक पानी जमा हो गया है। जलजमाव की स्थिति यदि अगले कुछ दिनों तक बनी रही तो हाल ही में रोपे गए धान के पौधों के सड़ने की गंभीर संभावना बन गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है।

फसल सुरक्षा के उपाय दूसरी ओर ईटवां रोड के आसपास के खेतों में बारिश के बाद पानी भरने से किसानों क...