औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज चौकीदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों चौकीदार सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। चौकीदारों ने वेतन वृद्धि वर्ष 2025-26, एसीपी का लाभ, एसीपी के एरियर समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर अंचलाधिकारी से बातचीत हुई। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। अंचलाधिकारी का पक्ष जानने के लिए मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मौके पर पौथू थाना के चौकीदार महेंद्र पासवान, कासमा थाना के चौकीदार बनवारी पासवान समेत दर्जनों चौकीदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...