औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: रेफरल अस्पताल कुटुंबा में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक बीडीओ प्रियांशु बसु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल की आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए सात दिनों के भीतर सड़क ढलाई शुरू कराने का प्रस्ताव रखा। अस्पताल के बाहर चहारदीवारी से सटी गुमटियों को 20 फीट दूर हटाने तथा पुराने भवन की रंगाई-पुताई कराने का भी निर्णय लिया गया। परिसर में खड़े ट्रैक्टर को हटाने के लिए संबंधित थाना से पत्राचार करने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक बैठक में एमबीबीएस, महिला चिकित्सा पदाधिकारी तथा सृजन पद पर चिकित्सको...