औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। रेपुरा गांव में दो घरों तथा देवदतपुर में एक घर में चोरी की घटना हुई। तीनों घटनाओं की जानकारी शनिवार की सुबह गृहस्वामियों को हुई। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

चोरी की घटनाएं एनएच-120 के दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड स्थित रेपुरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दूधनाथ मिस्त्री और दयानंद विश्वकर्मा के घर को निशाना बनाया। दूधनाथ मिस्त्री के घर में घुसे चोर बक्सा लेकर घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पहुंचे और उसे तोड़ दिया। बक्से में रखे सोना-चांदी के जेवरात, पांच हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। दयानंद विश्वकर्मा के घर में भी ...