Aurangabad News: रिसियप में वाहन जांच, आठ बाइक से 18 हजार जुर्माना
औरंगाबाद, जुलाई 6 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप थाना मोड़ पर सोमवार को चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ बाइक से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के नेतृत्व में तथा एसआई मोहित कुमार की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में बिना वैध कागजात, हेलमेट का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन जांच अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.