औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: पूर्व दिवंगत सांसद रमेश प्रसाद सिंह की स्मृति में गठित रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, औरंगाबाद की बैठक कन्हैयालाल जैन के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन ने की जबकि संचालन एपीपी वरीय अधिवक्ता रसिक बिहारी सिंह ने किया।

बैठक का उद्देश्य अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बैठक की शुरुआत पूर्व दिवंगत सांसद रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र ई. राजेंद्र प्रसाद सिंह की दिवंगत पत्नी प्रो. लीला सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि औरंगाबाद शहर के रमेश चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही शहरवासियों से अपील की जाएगी कि किसी भी कार्यक्रम के दौरान चौक पर गंदगी न फैलाएं।

नये सदस्यों की नियुक्ति बैठक में ट्रस्ट के नए गोल्...