औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना क्षेत्र के बड़गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी पत्नी 16 जुलाई को घर से रफीगंज बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...