औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के शहीद प्रमोद सिंह चौक स्थित नगर परिषद परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकसित भारत रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अभय चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आम लोगों को मिल रहे लाभ को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक, कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी, स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोतीराम, महामंत्री पहलाद प्रसाद, अनूप मनोहर, संजय पासवान, वार्ड पार्षद सह स्टैंडिंग कमेटी सदस्य जय गोविंद प्रसाद, वार्ड पा...