Aurangabad News: मेला मैदान के पास से बाइक चोरी
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर थाना क्षेत्र में मेला मैदान के समीप से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घटराइन गांव निवासी बलिंदर कुमार ने मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बलिंदर कुमार ने बताया है कि वह मदनपुर मेला में गए थे। नए ओवरब्रिज के पास अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से बाइक बरामदगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.